Punjab Bandh 21 August : पंजाब में 21 अगस्त को पंजाब बंद (Punjab Bandh) का ऐलान किया गया है। यह बंद कल सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी. कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं ने अपनी सजा पूरी करने के बावजूद जेल में बंद सिख कैदियों की रिहाई समेत कई अन्य मांगों को लेकर पंजाब बंद की घोषणा की है।
क्या-क्या बंद रहेगा?
कौमी इंसाफ मोर्चा के बंद के आह्वान के दौरान आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बुलाया गया है। बंद के दौरान ट्रैफिक बंद रहेगा लेकिन इमरजेंसी सर्विस पूरी तरह चालू रहेंगी। आइए जानते हैं कि इस दौरान क्या-क्या बंद रहेगा:-
- स्कूल-कॉलेज बंद की संभावना और सरकारी बसें भी नहीं चलेंगी.
- बाजार और फैक्ट्रियां बंद रखने की अपील
- ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा
- हाईवेज पर चक्काजाम करके बंद किया जाएगा
- कोई सरकारी या प्राइवेट गाड़ी नहीं आने-जाने दी जाएगी.
- बसों और रेलो को भी बंद करने का ऐलान
क्या-क्या खुला रहेगा?
बंद के दौरान अगर कोई एयरपोर्ट, शादी या फिर किसी भोग में जा रहा हैं तो उसे नहीं रोका जाएगा। इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। इसके अलावा अस्पताल और मेडिकल स्टोर भी बंद नहीं करवाए जाएंगे।
- अस्पताल खुले रहेंगे
- मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे.
- इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी
- शादी-ब्याह, परीक्षा और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को छूट दी जाएगी
क्या हैं प्रमुख मांगें?
मोर्चा की मुख्य मांगों में सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की भी मांग की जा रही है।
मोर्चा नेताओं का कहना है कि जो कैदी अपनी निर्धारित सजा पूरी कर चुके हैं, उनकी रिहाई में अब और देरी नहीं होनी चाहिए।
15 अगस्त को Chandigarh में हुआ था प्रदर्शन
जानकारी दे दें कि 15 अगस्त को चंडीगढ़ में इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन हुआ था। कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शनकारी मोहाली से गवर्नर हाउस की ओर मार्च कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े।

























