‘नई दिल्ली: एयर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में (नॉन-नेगेटिव) फेल हो गए हैं । वो ड्रग टेस्टिंग में पॉजिटिव पाए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी फ़ाइनल टेस्ट रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। सूत्रों के मुताबिक, फ़ाइनल टेस्ट के नतीजों का इंतजार है. इस बीच, दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है.
बता दे कि फुकेत-दिल्ली फ़्लाइट में हुई घटना के बाद एयर इंडिया ने ड्रग टेस्ट का आदेश दिया था.
शुरुआती नॉन नेगेटिव रिजल्ट के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें कुछ दवाओं का सेवन भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि फाइनल ड्रग टेस्ट के नतीजे आने में आम तौर पर 24-48 घंटे लगते हैं.
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई घटना के बाद एयर इंडिया ग्रुप ने 13 अगस्त से सभी पायलटों के लिए ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट जरूरी कर दिया है। अब तक करीब 300-400 पायलटों का टेस्ट हो चुका है।
4 अगस्त को फुकेत-दिल्ली फ्लाइट उड़ान के दौरान अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी। इससे कई यात्रियों और क्रू मेंबर्स को चोटें आईं। प्लेन में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। दिल्ली में लैंडिंग के बाद पायलट ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। विमान उड़ाते समय पायलट नशे में था. यह एक गंभीर चूक थी.

























