Bigg Boss 20: फैंस का इंतजार खत्म; ‘बिग बॉस 20’ का हुआ ऑफिशियल अनाउंसमेंट, ये हो सकते हैं कंटेस्टेंट्स

22

‘Bigg Boss 20’ officially announced: ‘बिग बॉस 20′ (Bigg Boss 20) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है. फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) बहुत जल्द टीवी और ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। मेकर्स ने शो का ऑफिशियल प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान की एंट्री बेहद ही धमाकेदार लग रही है.

बिग बॉस के मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि नया सीज़न 6 सितंबर को JioHotstar और Colors TV पर शुरू होगा। इस अनाउंसमेंट के साथ ही, सलमान खान वाले एक नए टीज़र से संकेत मिला है कि इस सीज़न में एक नया फ़ॉर्मेट देखने को मिल सकता है।

सलमान ने प्रोमो में अपनी और शाहरुख खान की 1995 की फिल्म ‘करण अर्जुन’ का भी ज़िक्र किया।

सलमान खान ने एक रहस्यमयी हिंट दिया

JioHotstar के शेयर किए गए प्रोमो में सलमान खान अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘करण अर्जुन’ के लुक में घोड़े के साथ एंट्री लेते हैं और कहते हैं, ‘जो करण अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में होगा। तथास्तु।’

हालांकि मेकर्स ने इस डायलॉग का मतलब नहीं बताया है, लेकिन टीज़र ने फैंस के बीच शो के फ़ॉर्मेट को लेकर अटकलें शुरू कर दी हैं।

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के बारे में कहा, ‘बिग बॉस का हर सीजन एक नया खेल, नई डायनामिक्स और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट लेकर आता है। लेकिन इस सीजन में कुछ ऐसे ट्विस्ट आएंगे, जो इसे अब तक के सभी सीजन्स से बिल्कुल अलग बनाएंगे। पहला इशारा आपके सामने आ चुका है, बस आपको इसे दो बार ध्यान से देखने की जरूरत है। टीजर तो सिर्फ एक शुरुआत है, अभी बहुत कुछ होना बाकी है।’

‘एक से भले दो’ ने खड़े किए सवाल

सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर करते हुए JioHotstar ने कैप्शन दिया: ‘एक से भले दो.. #BiggBoss 6 सितंबर से #JioHotstar और #ColorsTV पर शुरू हो रहा है।’

सलमान खान के डायलॉग और कैप्शन, दोनों में ही ‘दो’ पर बार-बार ज़ोर दिए जाने से कई दर्शकों को लग रहा है कि कंटेस्टेंट शायद जोड़ियों में घर में एंट्री करेंगे। हालाँकि, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐसे किसी ट्विस्ट की पुष्टि नहीं की है।

यहाँ प्रोमो देखें:

ये हो सकते हैं ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स

वहीं, ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर मही विज, गीता बसरा,जन्नत जुबेर, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), सुनील पाल, निया शर्मा, पर्ल वी पुरी और शोविक चक्रवर्ती के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जैसे-जैसे शो के लॉन्च का काउंटडाउन शुरू होगा, आने वाले दिनों में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

कब और कहां आएगा ‘बिग बॉस 20’?

‘बिग बॉस 20’ का आगाज 6 सितंबर से होगा। ये शो रात में 9 बजे जियोहॉटस्टार पर आएगा। वहीं कलर्स टीवी पर रात में 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा।

सलमान खान, जिन्होंने कई सीज़न तक बिग बॉस को होस्ट किया है, एक बार फिर इस रियलिटी शो के चेहरे के तौर पर वापसी करेंगे।