Ramayana Trailer: ‘रामायण’ का ट्रेलर OUT, रणबीर कपूर ने श्रीराम बन जीता दिल, रावण बन खूंखार लगे यश

26

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण भाग 1 का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज हुआ और इंटरनेट पर इसकी ज़बरदस्त चर्चा शुरू हो गई। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर तूफान ला दिया है।

‘रामायण’ के ट्रेलर में कई अहम किरदारों को दिखाया गया है, जिसमें सूर्पनखा, कैकेयी, मंथरा, विद्युतजिह्वा, मारीच और कैकसी सहित अन्य नए पात्रों की झलक भी दिखाई गई है।

यश की हुंकार सोशल मीडिया पर छाई हुई है. शानदार VFX के साथ बैकग्राउंड स्कोर को भी सराहना मिली है. रामायण पार्ट 1 में सीता हरण तक कहानी को दिखाया जाएगा.

ट्रेलर में दिखा साई पल्लवी और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री

साई पल्लवी और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री को दिखाते सीन्स मनमोहित करते हैं. सीता के रोल में साई की सादगी और राम बने रणबीर का शांत स्वभाव, दिव्यता उनकी जोड़ी को परफेक्ट बनाता है.

यश की हुंकार सोशल मीडिया पर छाई

ट्रेलर में हनुमान के रोल में सनी देओल की कमी महसूस हुई। लेकिन जिस पल की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह है राम बनाम रावण — यानी रणबीर कपूर बनाम यश।

यश पर इंटरनेट की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया यूज़र्स ने स्क्रीन पर छा जाने के लिए यश की जमकर तारीफ़ की।

एक फ़ैन ने लिखा, “यश ज़बरदस्त हैं और उन्होंने #RamayanaTrailer में ‘स्क्रीन प्रेज़ेंस’ का मतलब ही बदल दिया है।
“सच कहूँ तो, वह एक ऐसे खूंखार दरिंदे की तरह लग रहे हैं जो सबको खा जाने के लिए तैयार है; सबसे बुरे किरदार को निभाने के बावजूद उन्हें सबसे ज़्यादा तालियाँ और चीयर्स मिलेंगे। यहाँ उनका औरा (aura) अविश्वसनीय है।”

एक और फ़ैन ने लिखा, “रावण की बैकस्टोरी और उसका पालतू जानवर, भगवान राम का बेहतरीन चित्रण, माता सीता की बैकस्टोरी, बड़े पैमाने पर विज़ुअल्स, राक्षसों के बारे में ज़्यादा डिटेल और कहानी कहने का गहरा अंदाज़ — #Ramayana देखने के बाद मुझे सच में यही महसूस हुआ।”

एक और फ़ैन ने लिखा “#रावण के रोल में #यश का अंदाज़ बेहद खूंखार है। हर फ़्रेम में ताकत, दबदबा और ज़बरदस्त तेवर साफ़ दिखते हैं। यह एक यादगार परफ़ॉर्मेंस होने वाली है। #RamayanaTrailer #Ramayana,”

बता दे कि रामायण 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाई गई है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, दो-भाग वाली रामायण फिल्म फ्रेंचाइजी दिवाली 2026 और दिवाली 2027 के दौरान रिलीज होने के लिए तैयार है।

मायण पार्ट 1′ के ट्रेलर को YouTube पर 6 घंटे में 5 million से ज़्यादा बार देखा गया

‘रामायण पार्ट 1’ का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज़ किया गया, जो हिंदू परंपरा में सुबह होने से ठीक पहले का एक शुभ समय माना जाता है। 4 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर ने रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है और सिर्फ़ छह घंटे में इसे 5 million से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।