Jagannath Rath Yatra News: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, दो लोगों की मौत

16

Jagannath Rath Yatra News: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई. भीड़ में दम घुटने से एक महिला की मौत हुई है तो वहीं हार्ट अटैक से एक युवक की मौत हुई है. जानकारी के अनुसार 100 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रथ यात्रा के दौरान भगदड़ में कई लोग बेहोस हो गए थे तो वहीं कई लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानाकरी के अनुसार शाम 5 बजे, ‘पहांडी’ रस्म के दौरान, लोग अचानक भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए रथों के पास जाने लगे। यात्रा के रास्ते पर मौजूद वॉलंटियर्स लोगों को पीछे हटा रहे थे, तभी लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, जिससे भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे।

अभी पुरी में ज़ोरदार बारिश हो रही है, लेकिन इसके बावजूद यात्रा के रास्ते पर 10 लाख से ज़्यादा लोग मौजूद हैं। यह यात्रा गुंडिचा मंदिर तक जाएगी, जो मुख्य मंदिर से 3 किलोमीटर दूर है।