फिल्म ‘फौजी’ से सामने आया प्रभास का धांसू लुक, नए पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

7

Prabhas Upcoming Film Fauzi Release Date: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली तेलुगु पीरियड ड्रामा फ़िल्म ‘फ़ौजी’ की फैंस बेसब्री से इंतजार फैंस के लिए खुशखबरी है. गुरुवार को मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया और एक नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में प्रभास का एक और लुक सामने आया है. ‘फ़ौजी’ 3 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। बता दे कि फिल्म को हनु राघवपुडी ने डायरेक्ट किया है।

बता दे कि जब से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तब से ही प्रभास की मचअवेटेड फ़िल्म ‘फ़ौजी’ को लेकर फ़ैन्स के बीच ज़बरदस्त उत्साह रहा है। हालाँकि, इस उत्साह के कारण प्रोडक्शन के दौरान फ़िल्म के सेट से कई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गईं। लीक के बाद, मेकर्स ने फ़ैन्स से सख़्त अपील की कि वे इन अनधिकृत तस्वीरों को शेयर या सर्कुलेट न करें।

प्रभास की फ़िल्म ‘फ़ौज़ी’ का नया पोस्टर जारी

फ़िल्म के मेकर्स ने गुरुवार (16 जुलाई) को ‘फ़ौज़ी’ का नया पोस्टर जारी किया, जिसमें प्रभास का एक ज़बरदस्त नया अवतार देखने को मिला। पोस्टर में प्रभास एक युद्ध-ग्रस्त मैदान में चट्टान पर बैठे हुए हैं; उनके आस-पास गिरे हुए सैनिक हैं और उन्होंने हाथ में बंदूक थाम रखी है। पोस्टर पर एक टैगलाइन है -A Battalion Who Fights Alone,” (एक बटालियन जो अकेले लड़ती है), जो फ़िल्म की ज़बरदस्त एक्शन कहानी की ओर इशारा करती है।

प्रभास की फ़िल्म ‘फ़ौजी’ के बारे में और जानकारी

कहा जा रहा है कि यह तेलुगु ड्रामा फ़िल्म भारतीय इतिहास के कम जाने-पहचाने पन्नों से जुड़े एक बहादुर सैनिक की कहानी पर आधारित है। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म को ‘मैथ्री मूवी मेकर्स’ प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रभास के अलावा, इस फ़िल्म में अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।