Sukhbir Badal News: बेअदबी मामले में सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें

9

Sukhbir Badal News: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ी हैं। बेअदबी मामले में सोमवार को SIT ने नोटिस जारी कर सुखबीर बादल को पूछताछ के लिए तलब किया। सुबह 11 बजे पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ में पूछताछ होगी। एसआईटी ने 16 जुलाई को नोटिस जारी करके उन्हें चंडीगढ़ में पूछताछ के लिए पेश होने के निर्देश दिए थे।

बता दे कि सुखबीर बादल बेअदबी मामलों की वजह से राजनीतिक व धार्मिक तौर पर घिर चुके हैं । प्रदर्शनकारियों पर करवाई से पहले सीएम, गृहमंत्री, डीजी से हुई थी पूर्व अकाली एमएलए मनतार बरार से बातचीत । प्रकाश सिंह बादल के OSD ने भी इस बात को कन्फर्म किया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने का आदेश रात में दिया गया था।