सुबह-सुबह लेह-लद्दाख में भूकंप के तेज़ झटके, 5.53 मापी गई तीव्रता

15

आज सुबह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.53 मापी गई। लेह में सुबह 6:05 बजे झटके महसूस किए गए और इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। इस घटना से अफरातफरी मच गई और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप तब आया जब लोग सो रहे थे। झटकों ने निवासियों को डरा दिया। हालांकि, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां ​​स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, हालांकि लोगों में डर का माहौल है।

इससे पहले, गुरुवार को सुबह करीब 11:27 बजे जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसके कारण लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था।

बता दे कि 7.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को खतरनाक श्रेणी में रखा जाता है, वहीं, 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है.