Putin India Visit : रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बातचीत

3

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को भारतीय पत्रकारों के साथ एक वर्चुअल बातचीत में यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने आगे कहा कि पुतिन शुक्रवार (11 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे।

राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के बारे में रूसी संघ के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, “कुछ ही दिनों में राष्ट्रपति पुतिन अपनी भारत यात्रा शुरू करेंगे। वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और यह पीएम मोदी के साथ बातचीत के लिए भी एक महत्वपूर्ण समय होगा।”

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। भारत ने इस साल 1 जनवरी को ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली थी, जो इस समूह की कमान संभालने का उसका चौथा मौका है। साल 2026 में ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल भी पूरे हो जाएंगे।