बिहार के 26 ज़िलों में बारिश की चेतावनी जारी, 12 ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद

9
dark storm clouds with background,Dark clouds before a thunder-storm.

बिहार: बिहार में मानसून ज़ोरों पर है। पिछले दो दिनों से कई ज़िलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 12 ज़िलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना समेत बाकी 26 ज़िलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। कई ज़िलों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

इस बीच, बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से करीब 2 फ़ीट ऊपर बह रही है। पटना शहर के भद्रघाट और महावीर घाट की सर्विस लेन पर घुटनों तक पानी भर गया है। रोहतास में सोन नदी पर बने इंद्रपुरी बैराज के सभी 69 गेट खोल दिए गए हैं। बैराज से सोन नदी में 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ आने की आशंका है।

बक्सर में नेशनल हाईवे पानी में डूब गया है। बेतिया में गंडक नदी के कटाव के कारण एक पक्का मकान बह गया है। वहीं, कैमूर में तेलहर कुंड, करकटगढ़ और बंसी खो झरने उफान पर हैं। बाढ़ से बिहार के 13 ज़िले प्रभावित हुए हैं और आठ नदियां उफान पर हैं।