चंडीगढ़: पंजाब सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को 8 IPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश प्रशासनिक आधार पर जारी किया गया है।
गुरप्रीत सिंह भुल्लर को IG बॉर्डर रेंज की जिम्मेदारी
2004 बैच के IPS अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को IG बॉर्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया गया है। वह हरमनबीर सिंह, IPS की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। भुल्लर इससे पहले अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। अगस्त में उन्हें अमृतसर पुलिस कमिश्नर के पद से हटाकर DGP कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए थे।
वहीं हरमनबीर सिंह, IPS को कमिश्नर ऑफ पुलिस, अमृतसर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह DIG, बॉर्डर रेंज, अमृतसर के पद पर तैनात थे और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं।
चार जिलों के SSP बदले
ताजा फेरबदल में मोहाली (SAS नगर), पटियाला, बठिंडा और मानसा के SSP भी बदले गए हैं।
वरुण शर्मा, IPS को SSP पटियाला से हटाकर SSP SAS नगर (मोहाली) नियुक्त किया गया है।
हरमन दीप सिंह हंस, IPS अब SSP पटियाला होंगे। वह इससे पहले SSP SAS नगर के पद पर थे।
सुहैल कासिम मीर, IPS को AIG Personnel-1, CPO पंजाब से हटाकर SSP बठिंडा नियुक्त किया गया है।
वैभव चौधरी, IPS को SP Headquarters, पटियाला से स्थानांतरित कर SSP मानसा बनाया गया है।
इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी
भागीरथ सिंह मीणा, IPS, जो SSP मानसा के पद पर तैनात थे, को AIG Personnel-1, CPO Punjab लगाया गया है।
वहीं ज्योति यादव, IPS, जो SSP बठिंडा थीं, को कमांडेंट, 82वीं बटालियन PAP, चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है।
तबादलों की पूरी सूची
























