Parliament Monsoon Session 2026: हंगामे के बीच संसद का मॉनसून सत्र शुरू; ये 7 बिल पेश करेगी सरकार!

7

Parliament Monsoon Session 2026: संसद का मॉनसून सत्र आज (20 जुलाई, 2026) शुरू हो रहा है और 13 अगस्त को खत्म होगा। भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही तुरंत स्थगित कर दी गई, और उसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 1 बजे शुरू होनी थी। लेकिन इसे 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही 12:50 पर शुरु हुई, हंगामे के बाद सदन को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

विपक्षी दलों ने अयोध्या राम मंदिर फंड-रेज़िंग घोटाले, NEET पेपर लीक, इथेनॉल मिश्रण और मणिपुर जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार ने दोनों सदनों के सुचारू कामकाज के लिए विपक्ष से सहयोग मांगा।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि मानसून सत्र में सात बिल पेश किए जाएंगे। रिजिजू ने विपक्षी दलों से इन बिलों पर सहयोग और सार्थक चर्चा करने की अपील की.

आपको बता दें कि इस बार लोकसभा में सांसदों के बैठने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। स्पीकर ओम बिरला ने संसद के निचले सदन में तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को नई सीटें आवंटित की हैं। इस प्रक्रिया में कुछ अन्य सदस्यों के बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कुल 39 सांसदों को नई सीटें आवंटित की गई हैं।

कौन से बिल पेश किए जा सकते हैं?

  1. मानसून सत्र के दौरान 7 बिल पेश किए जाएंगे। वे इस प्रकार हैं:
  2. इनकम टैक्स (संशोधन) बिल, 2026 (एक अध्यादेश में संशोधन के लिए)
  3. सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2026 (एक अध्यादेश में संशोधन के लिए)
  4. जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026
  5. राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) बिल, 2026
  6. MSME विकास (संशोधन) बिल, 2026

सरकार दो पुराने बिल भी पेश कर सकती है:

  1. विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन बिल, 2026, जिसे 25 मार्च, 2026 को लोकसभा में पेश किया गया था।
  2. विकसित भारत शिक्षा संशोधन बिल, 2025, जिसे 15 दिसंबर, 2025 को लोकसभा में पेश किया गया था और एक संयुक्त समिति को भेजा गया था।

अब संसद में मौजूदा सरकार की स्थिति पर नज़र डालते हैं:

मौजूदा NDA: 319 सांसद
दो-तिहाई बहुमत: 360 (3 खाली सीटों के कारण)
अंतर: 41 वोट