दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की एक बस ने कई वाहन सवार लोगों को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके अलावा पुलिस ने घायलों अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुद को चश्मदीद बताने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि जब बस ने दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में पैदल चलने वालों को टक्कर मारी, तब उसे एक महिला चला रही थी।
उनके अनुसार, इस घटना में दो से तीन लोग घायल हुए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि एक स्कूटी बस के नीचे फंसी रह गई।


























