पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, हरमनबीर सिंह बने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर

16

Punjab News: पंजाब सरकार के गृह मामलों विभाग ने तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार DIG बॉर्डर रेंज, अमृतसर हरमनबीर सिंह, IPS 2010 को तत्काल प्रभाव से अमृतसर का पुलिस कमिश्नर भी नियुक्त किया गया है। वह DIG बॉर्डर रेंज के पद के साथ-साथ पुलिस कमिश्नर, अमृतसर का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

हरमनबीर सिंह को अमृतसर के पुलिस कमिश्नर का कार्यभार गुरप्रीत सिंह भुल्लर, IPS की जगह दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अगले आदेश तक DGP कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। उनकी नई पोस्टिंग का आदेश बाद में जारी किया जाएगा।