पंजाब पुलिस ने टांडा थाने के पूर्व थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा को लगभग चार करोड़ रुपये (चार लाख डॉलर) की रंगदारी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अमेरिकी एफबीआई के ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ में नाम सामने आने के बाद की गई है।
जानकारी मुताबिक पिछले कुछ दिन पहले अमरीका की FBI ने कुछ लोगों को ऑपरेशन बॉल के तहत गिरफ्तार किया गए थे, जिनसे मिली जानकारी के मुताबिक टांडा उड़मूड के मियानी गाँव के बलविंदर सिंह कतल मामले में दोषियों का नाम निकालने के एवज में 4 लाख डॉलर जिसकी भारतीय रुपए में 3.8 करोड़ रुपए मूल्य बनते है, के रुपए में पैसे लेने के आरोप लगे थे जिसकी जांच जालंधर देहती के एसपी को सौंपी गई थी। वही जानकारी मुताबिक गुर्जीदरजीत सिंह नागरा को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।
वही पुख्ता जानकारी नहीं है कि उनको होशियारपुर पुलिस लाइन होशियारपुर से गिरफ्तार किया है जा फिर उनके निवास स्थान जलंधर से गिरफ्तारी हुई है


















