‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम का 255वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 617 स्थानों पर छापेमारी; 303 व्यक्ति गिरफ्तार

3
  • -पुलिस टीमों ने 190 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई भी की
  • -लोग, ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं
  • -‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 580वें दिन 106 नशा तस्कर काबू

चंडीगढ़: प्रदेश में चल रही ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 255वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने और मैप किए गए 617 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम, पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त प्रदेश बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (एजीटीएफ) पंजाब के तालमेल से, प्रदेश भर में विशेष मुहिमें चला रही हैं।

255वें दिन, पुलिस टीमों ने 303 व्यक्तियों को एक हथियार सहित काबू किया, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक हुई कुल गिरफ्तारियों की संख्या 75,535 हो गई है।

इसके अलावा 190 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है और पुलिस टीमों ने मुहिम के दौरान सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग, ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 580वें दिन भी जारी रखते हुए आज 106 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन, 587 ग्राम अफीम, 16 किलो भूकी, 272 नशीली गोलियां और 46,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही केवल 580 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 81,333 तक पहुंच गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 17 व्यक्तियों को नशा छुड़ाऊ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।