भारत करेगा एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की मेजबानी, पाकिस्तान हटा पीछे, अब बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया

32

नई दिल्ली: भारत में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक से होने वाली पुरुषों की एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की मेजबानी करेगा. टूर्नामेंट 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेली जाएगी। ऐसे में मेजबान भारत एक बार फिर खिताब जीतकर एशिया में अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगा। भारत के अलावा, जापान, चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश—ये पांच अन्य टीमें भी इस छह-टीम वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

पाकिस्तान ने वापस लिया नाम, अब बांग्लादेश खेलेगा

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार, पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। क्योंकि पाकिस्तान ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव का हवाला देते हुए अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की थी। भारत ने टूर्नामेंट को दूसरे देश में कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को 6 टीमों के इस टूर्नामेंट में शामिल किया गया है।

यह आयोजन लगभग दो दशकों के बाद पंजाब में उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी का प्रतीक है। भारतीय टीम ने अब तक चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। हाल ही में जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इस बार, पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है।