Amritsar Holiday: पंजाब सरकार ने अमृतसर में 12 सितंबर को स्थानीय छुट्टी का किया एलान

3

पंजाब सरकार ने शनिवार, 12 सितंबर को श्री अमृतसर साहिब ज़िले में स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह छुट्टी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए घोषित की गई है। इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, 12 सितंबर को श्री अमृतसर साहिब ज़िले में स्थित सरकारी कार्यालय, बोर्ड/निगम और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा, ज़िले में सरकारी संस्थानों और सरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए, पंजाब सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत शनिवार, 12 सितंबर को अमृतसर ज़िले में छुट्टी की घोषणा की है। ऐसे में शनिवार को जिले के सरकारी स्कूल, अन्य सरकारी शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय तथा बोर्ड और निगमों के कार्यालय सामान्य रूप से बंद रहेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है।