अब अजय देवगन करेंगे ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट, 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?

15

Ajay Devgn host Crime Patrol : सोनी टीवी के पॉप्युलर क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन जल्द टीवी पर देखने को मिलने वाला है. हालांकि इस बार शो का होस्ट बदल गया है. नए सीजन को अनूप सोनी की जगह अजय देवगन होस्ट करने वाले हैं. क्राइम पेट्रोल 2026- क्राइम का करंट सीजन का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अजय देवगन दिखाई दे रहे हैं. नया सीजन 31 अगस्त से शुरू होगा।

15 एपिसोड की शूटिंग पूरी

खबरों के मुताबिक, अजय ने शो के 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि, वो आगे इस शो को होस्ट करना जारी रखेंगे या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। ये ऑडियंस पर निर्भर करता है. बताया जा रहा है कि मेकर्स यह तय करने से पहले कि वह होस्ट के तौर पर बने रहेंगे या नहीं, दर्शकों की प्रतिक्रिया और TRP रेटिंग का आकलन करने की योजना बना रहे हैं।

अजय ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट करेंगे

अजय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिससे शो के साथ उनके जुड़ने पुष्टी हुई है। नए प्रोमो में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन कहते हैं, ‘बचपन में हमें सिखाया जाता है अजनबियों से बचकर रहना, रात को घर का ताला लगाना है पर अब जो हो रहा है और ऐसे बहुत सारे केस हैं। जन्म लेने वाला कोई अनजान नहीं अपना होता है, जिन्हें हमारे घर का रास्ता भी पता होता है। कभी-कभी चाबी भी होती है और डाइनिंग टेबल पर कुर्सी भी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कई केस में अपना ही खून और शॉकिंग।’

‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन होगा धमाकेदार

प्रोमो में अजय बताते हैं कि नए सीजन में ऐसे कई केस दिखाए जाएंगे, जिन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने कहा, ‘ऐसे ही कुछ केस में मैं आपके साथ रहूंगा। क्राइम पेट्रोल के नए सीजन में हम साथ मिलकर समझेंगे।’

अजय देवगन के अलावा, ‘मिर्ज़ापुर’ के एक्टर राजेश तैलंग भी आने वाले सीज़न के कुछ एपिसोड होस्ट करेंगे। वे कितने एपिसोड होस्ट करेंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यह दर्शकों की प्रतिक्रिया और अजय के एपिसोड के परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।

क्राइम पेट्रोल के नए सीजन की रिलीज डेट
क्राइम पेट्रोल का नया सीजन सोमवार, 31 अगस्त 2026 को सोनी लिव और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होगा।

अजय देवगन के आने से शो के होस्ट्स की लिस्ट में एक और बड़ा बॉलीवुड नाम जुड़ गया है। उम्मीद है कि नया सीज़न जल्द ही शुरू होगा, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसके फॉर्मेट और एपिसोड शेड्यूल के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी है।