पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिधान बने प्रेसिडेंट

13

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSCC) चुनाव 2026-27 के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव में ABVP ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार प्रेसिडेंट पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। ABVP के उम्मीदवार अंकित बिधान पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के नए प्रेसिडेंट चुने गए हैं।

प्रेसिडेंट पद के लिए हुए मुकाबले में अंकित ने 3,149 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं आदिल बराड़ को 2,637, गुरमन सिंह सिद्धू को 2,263 और दर्शप्रीत सिंह को 1,387 वोट मिले। प्रेसिडेंट पद के चुनाव में 174 वोट NOTA के पक्ष में पड़े।

चुनाव में आम आदमी पार्टी की स्टूडेंट विंग ASAP दूसरे नंबर पर रही। इस नतीजे के साथ ही ABVP ने पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट पद पर लगातार दूसरी बार अपनी स्थिति मजबूत की है।

वाइस प्रेसिडेंट पद पर अरमान सिंह (भिंडर) की जीत

वाइस प्रेसिडेंट पद पर अरमान सिंह (भिंडर) ने जीत दर्ज की। उन्हें 3,392 वोट मिले। उनके मुकाबले आकांक्षा ठाकुर को 2,818, मनमीत कौर को 1,053, विपुल भडू को 1,284 और अरमान सिंह को 652 वोट मिले। इस पद पर 465 वोट NOTA को मिले।

सेक्रेटरी पद पर धियान सिंह (समीर) विजयी

सेक्रेटरी पद पर धियान सिंह (समीर) ने बाजी मारी। उन्हें 4,045 वोट मिले। आर्यन सहारन को 3,678 और मुस्कान चौहान को 1,286 वोट मिले, जबकि 581 वोट NOTA के पक्ष में पड़े।

ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर विशाल (बामल) की जीत

ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर विशाल (बामल) विजयी रहे। उन्हें 3,506 वोट मिले। देवराज सिंह नैन को 2,338, राम चंदर सिंह को 1,650 और अमीन कौर को 1,141 वोट मिले। इस पद पर 938 वोट NOTA के खाते में गए।

PU छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के विजेता

प्रेसिडेंट: अंकित बिधान — 3,149 वोट

वाइस प्रेसिडेंट: अरमान सिंह (भिंडर) — 3,392 वोट

सेक्रेटरी: धियान सिंह (समीर) — 4,045 वोट

ज्वाइंट सेक्रेटरी: विशाल (बामल) — 3,506 वोट

नतीजों के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में ABVP का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला है। लगातार दूसरी बार प्रेसिडेंट पद जीतना संगठन के लिए बड़ी राजनीतिक और छात्र संगठनात्मक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।