PM Modi Punjab Visit: पीएम मोदी के जालंधर दौरे के बाद आम आदमी पार्टी के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।बता दें कि पीएम मोदी ने पंजाब में आप सरकार को कट्टर बेईमान पार्टी कहा है और पंजाब में गैंगस्टर द्वारा रंगदारी ओर गोलियां चलने को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा था। पीएम मोदी के आरोपों के बाद आप सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि केंद्र की भाजपा ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया ओर आप पार्टी को बदनाम कर रहे है।
आज पीएम मोदी पंजाब दौरे पर आए लेकिन पंजाब में राजनीति की ओर जो पेंडिंग बजाये थे उस पर कुछ नहीं कहा, जिस पार्टी से पीएम मोदी जुड़े हुए है उस भाजपा पार्टी ने राम मंदिर से चोरी की है। श्री राम के श्रद्धालु के चंदा ओर कीमती वस्तु चढ़ाया गया, लेकिन उत्तर प्रदेश की भाजपा ने ये सब चोरी किया है। पंजाब सीएम भगवंत मान और आप पार्टी ने 5 गारंटी दी थी वह सब पूरी की गई है। वहीं कहा पीएम गलत इल्ज़ाम लगाकर चले गए है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा
आज पीएम मोदी पंजाब दौरे पर थे. उन्होंने जालंधर में 5470 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल और सड़क परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया गया.
अमृतसर से काशी और दौलतपुर से करटोली के बीच नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत
मोहाली, मुक्तसर और श्री आनंदपुर साहिब स्टेशनों का भी उद्घाटन
पीएम मोदी ने कहा केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है . पीएम ने आगे कहा गुरुओं और पीरों की धरती पर आकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर कड़ा हमला किया. कहा – आज विज्ञापनों के दम पर पंजाब की सच्चाई छिपाई जा रही है. ‘रोज़ाना पुलिस स्टेशनों पर हमले हो रहे हैं, पंजाब में कारोबार करना मुश्किल हो गया है’.’धोखेबाज़ लोग पंजाब के नाम पर लोन ले रहे हैं और अपनी ज़िंदगी चला रहे हैं’.


















