17 January 2026 Fact Recorder
Lifestyle Desk: सर्दियों में गरमा गरम डेजर्ट्स का मज़ा ही कुछ और है। खासकर गुड़ की खीर, जो बचपन की यादें ताज़ा कर देती है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि शरीर को गर्माहट और पोषण भी देती है।
गुड़ की खीर के फायदे:
-
गुड़ कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है।
-
इसमें डालने वाले बादाम, काजू और किशमिश प्रोटीन, फाइबर और गुड फैट्स का अच्छा स्रोत हैं।
-
सर्दियों में इसे खाने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है।
इंग्रेडिएंट्स (4 लोगों के लिए):
-
चावल: ½ कप (80–90 ग्राम)
-
फुल क्रीम दूध: 1 लीटर
-
गुड़: 150 ग्राम (बिना मसाले वाला)
-
बादाम: 10–12, कटे हुए
-
काजू: 10–12, कटे हुए
-
किशमिश: 2 चम्मच
-
हरी इलायची: 5–6
बनाने की विधि:
-
चावल धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
-
मोटी तली के बर्तन में दूध उबालें और आंच स्लो रखें।
-
बादाम-काजू छोटे टुकड़ों में काट लें, किशमिश साफ कर लें।
-
गुड़ कद्दूकस कर लें और आधा कप पानी डालकर उबालें, फिर छलनी से खीर में मिलाएं।
-
दूध में भिगोए हुए चावल डालकर मीडियम-लो आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि खीर तली में न लगे।
-
चावल गल जाएँ तो उसमें पहले से कटे हुए मेवे और किशमिश डालें।
-
खीर तैयार है, इसे गरमा गरम सर्व करें।
टिप:
-
मोटी तली का बर्तन इस्तेमाल करें और आंच हल्की रखें।
-
गुड़ को पहले घोल लें ताकि दूध फटने से बच सके।
गर्मागर्म गुड़ की खीर खाने से न सिर्फ सर्दियों में शरीर को गर्माहट मिलती है बल्कि बचपन की यादें भी ताज़ा हो जाती हैं।












