Earthquake News: सुबह-सुबह फिर हिली तिब्बत की धरती, कुछ ही घंटों के भीतर भूकंप के तीन झटके दर्ज

7

आज, 24 अक्टूबर 2026 को तिब्बत में कुछ ही घंटों के भीतर भूकंप के तीन झटके दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन भूकंपों की तीव्रता क्रमशः 4.0, 4.6 और 4.5 थी।

इनमें सबसे तेज़ भूकंप की तीव्रता 4.6 थी, जिसका केंद्र ज़मीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। NCS के आंकड़ों से पता चलता है कि ये तीनों भूकंप भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार सुबह 1:00 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच आए। इन झटकों से लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंपीय गतिविधियों का विवरण:

  • पहला भूकंप: सुबह 1:08 बजे 4.0 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। यह 15 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
  • दूसरा भूकंप: सुबह 2:07 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र ज़मीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
  • तीसरा भूकंप: सुबह 5:38 बजे 4.5 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर थी।

बता दे कि इससे पहले, गुरुवार शाम को 7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था, जिससे भारी तबाही हुई। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल हो गए। चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, इन झटकों की वजह से उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर में सैकड़ों घर ढह गए।

चीन और अफ़ग़ानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। चीन में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि अफ़ग़ानिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। फिलहाल, इन झटकों से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।