Punjab Weather Update: पंजाब में बदलने वाला है मौसम का हाल; कल से बारिश होने के आसार

17

पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, एक नए ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण कल से राज्य के मौसम में बदलाव आ सकता है। इसके चलते कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है।

यह बदलाव मुख्य रूप से 24 और 25 अक्टूबर को देखने को मिल सकता है। इसके बाद, 26 अक्टूबर को मौसम फिर से शुष्क होने की संभावना है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ (चक्रवाती परिसंचरण) बना है। इसके अलावा, कल से एक नया ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ सक्रिय होने की संभावना है। कुछ चुनिंदा जिलों में बारिश हो सकती है।

राज्य में मौसम के ठंडा होने के साथ ही बिजली की मांग में कमी आने लगी है। आज सुबह 6:00 बजे बिजली की मांग 6,420 मेगावाट दर्ज की गई।