CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका सात दिन की न्यायिक हिरासत के बाद आए तिहाड़ जेल से बाहर

6

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका बुधवार को दिल्ली की एक अदालत के आदेश के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। बता दे कि CJP नेताओं को बुधवार को सात दिन की न्यायिक हिरासत के बाद जमानत मिल गई है। कोर्ट ने शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने का लिखित आश्वासन देने के बाद, दोनों नेताओ को जमानत दी।

बता दे कि रांका तिहाड़ जेल नंबर 4 में थे, जबकि दास को जेल नंबर 2 में रखा गया था। स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) ने न्यायिक हिरासत को तीन और दिन बढ़ाने की पुलिस की मांग को खारिज कर दिया और उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके और जमानत बांड पर रिहा करने का आदेश दिया।

गौर हो कि यह मामला जंतर-मंतर में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने से जुड़ा है। आरोप है कि ये दोनों CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास ने कथित तौर पर बंद गेट को फांदकर जंतर-मंतर में दाखिल हो गए थे। जबकि जंतर-मंतर को पहले ही विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल के रूप में अधिसूचित किए जाने की सूची से हटा दिया गया था।