Breaking: जंतर-मंतर पर CJP कार्यकर्ताओं की एंट्री, अशोक रंका समेत कई हिरासत में

7

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल को लेकर जारी विवाद के बीच CJP के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह वहां पहुंचने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, अशुतोष रंका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे समेत CJP के कई स्वयंसेवक सुबह जंतर-मंतर के प्रदर्शन स्थल के अंदर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि CJP कार्यकर्ताओं ने पुलिस की पाबंदियों के बीच जंतर-मंतर में प्रवेश किया। हालांकि, वहां पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस ने अशुतोष रंका, सौरव दास, अजिंक्य शिंदे समेत अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

CJP कार्यकर्ताओं की इस कार्रवाई को जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं की संख्या और उनकी आगे की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।