नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 12 अक्टूबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,369 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए आ गया है।
रुपये के मज़बूत होने और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बीच, सोमवार को राजधानी में सोने की कीमत ₹1,400 गिरकर ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गई। ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹1,54,400 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
चांदी की कीमत भी ₹2,000 गिरकर ₹2,26,500 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह ₹2,28,500 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, “ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के कारण सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में नरमी आई। रुपये के मज़बूत होने से भी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव पड़ा।”
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वीकेंड पर घरेलू करेंसी को मज़बूत करने के लिए कई कदम उठाए थे। इसके बाद, सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 96 पैसे मज़बूत होकर 95.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह छह महीने से ज़्यादा समय में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त थी।
गांधी ने बताया कि फिजिकल सोने की मांग मिली-जुली रही। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद घरेलू बाजार में सोने की खरीद धीमी हो गई, जबकि छुट्टियों के कारण कम ट्रेडिंग एक्टिविटी के बाद चीन में मांग बढ़ने की उम्मीद है।




























