यूट्यूबर ध्रुव राठी को किया गया रिहा, CJP के विरोध प्रदर्शन में दोबारा शामिल न होने की दी चेतावनी

48

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने रिहा कर दिया है, लेकिन उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर वे दोबारा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का फ़ैसला करते हैं और दिल्ली में जंतर-मंतर जाते हैं, तो उनके ख़िलाफ़ नई कार्रवाई की जाएगी। उन्हें शनिवार देर रात पुलिस ने रिहा किया था।

ध्रुव राठी, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली आए थे। ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ध्रुव राठी को हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।

दिल्ली पुलिस ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रंका को भी राजधानी पहुंचने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया था।