CJP Protest : CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में ले लिया गया

17

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार तीनों को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।

वहीं, जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे करीब एक हजार CJP समर्थकों को राजधानी की अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।

CJP ने अभिजीत दीपके का एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो जारी किया है। इसमें दीपके कहते हैं- अगर हमें हिरासत में ले लिया तो हमारे बाद इस आंदोलन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे।

CJP ने अभिजीत दीपके का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो जारी किया है। इसमें दीपके कह रहे हैं, “अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हमें हिरासत में लिया जा चुका है। हमारे बाद इस मूवमेंट को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे।” दीपके ने यह वीडियो संभावित गिरफ्तारी की आशंका के चलते शुक्रवार रात रिकॉर्ड किया था।

गौर हो कि आज सुबह यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी उनके गुरुग्राम के घर से हिरासत में लिया गया था।