उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आज सुबह एक भयानक हादसा हो गया. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कारकार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार चार टेनिस बाल क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
यूपीडा (UPEIDA) के सुरक्षाकर्मियों ने घायल खिलाड़ियों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. कार में सवार सभी लोग लखनऊ में मैच खेलकर वापस देवरिया लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छह खिलाड़ी ‘अर्टिगा’ कार में सवार होकर लखनऊ से देवरिया जा रहे थे. आज सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक के पीछे से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई। मोटर चालकों और राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस सेवाओं को सूचित किया और बचाव कार्य शुरू किया।


























