अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ लंबे इंतजार के बाद 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 66.75 करोड़ रुपए कमाए। यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3 में अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में लौटे हैं।
वहीं अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि दृश्यम 3 कास्ट को कितनी फीस मिल रही है।
अजय देवगन की फीस
एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन को विजय सलगांवकर का रोल निभाने के लिए 18 करोड़ रुपये से 22 करोड़ रुपये के बीच फीस मिल रही है। बताया जाता है कि एक्टर ने नवंबर 2022 में रिलीज़ हुई ‘दृश्यम 2’ के लिए 30 करोड़ रुपये लिए थे। 2015 में रिलीज़ हुई पहली ‘दृश्यम’ फिल्म के लिए उनकी फीस के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है।
तब्बू की फीस
एक रिपोर्ट का दावा है कि तब्बू को इस फिल्म के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये से 3.5 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। वह मीरा देशमुख का रोल निभा रही हैं, जिसका मतलब है कि उनकी फीस लीड एक्टर की तुलना में कई गुना कम है।
श्रिया सरन और इशिता दत्ता की फीस
खबरों के मुताबिक, नंदिनी सलगांवकर के रोल में वापसी कर रहीं श्रिया सरन को 1 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। विजय और नंदिनी की बड़ी बेटी अंजू का रोल निभाने वालीं इशिता दत्ता को 50 लाख रुपये मिल रहे हैं।
मीरा के पति महेश देशमुख का रोल निभाने वाले रजत कपूर को कथित तौर पर 40 लाख से 70 लाख रुपये के बीच फीस मिल रही है। जयदीप अहलावत भी एक अहम रोल में नज़र आएंगे, लेकिन उनकी फीस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
यहां आपको बता दें कि मेकर्स ने इनमें से किसी भी आंकड़े की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
‘दृश्यम 3’ इस साल किसी हिंदी फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। यह सिर्फ ‘धुरंधर द रिवेंज’ से पीछे है।
अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में दृश्यम 3: द कन्क्लूजन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने पहले दिन ₹66.75 करोड़ कमाई के साथ अजय देवगन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिंघम अगेन के नाम था, जिसने पहले दिन ₹43.50 करोड़ कमाए थे।



























