Punjab School Time Change: पंजाब में बदला स्कूलों का समय, 1 अक्टूबर से होगा लागू , जानें नया टाइम-टेबल

7

Punjab School Time Change: पंजाब के सरकारी स्कूलों से जुड़ी अहम खबर है। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 1 अक्टूबर से राज्य के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल जाएगी, जो 31 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। नए शेड्यूल के अनुसार, अब स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:30 बजे छुट्टी होगी। यह नया समय राज्य के प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू होगा।

सरकार के इस फैसले के बाद, स्कूल खुलने और बंद होने के समय में आधे घंटे का बदलाव किया गया है। अभी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लग रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, राज्य शिक्षा विभाग ने मौसम में बदलाव और शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को नए समय का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

स्कूलों के समय में बदलाव

  • नए शेड्यूल के अनुसार, स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:30 बजे बंद होंगे।
  • यह नया शेड्यूल 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक लागू रहेगा।