राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार दूसरे साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं हुए शामिल

16

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी लगातार दूसरे साल लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 15 अगस्त को लाल किले पर झंडा फहराया और देश को संबोधित किया.

2024 में बैठने की व्यवस्था को लेकर हुआ था विवाद

आज देश आजादी का 80वां सालगिरह मना रहा है. इस अवसर पर लाल किले पर पीएम मोदी की अगुवाई में हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में खड़गे और गांधी मौजूद नहीं थे। यह लगातार दूसरा साल है जब कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता समारोह में शामिल नहीं हुए।

बता दे कि इससे पहले 2024 के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राहुल गांधी के बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ था। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखने वाले राहुल गांधी को लाल किले के कार्यक्रम में आम प्रोटोकॉल से हटकर दूसरी-आखिरी पंक्ति में बैठाया गया था।

विपक्ष ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे जनता का अपमान करार दिया था वहीं। कार्यक्रम आयोजित करने वाले रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर ओलंपियनों के लिए जगह बनाने के मकसद से बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया गया था।

बता दे कि प्रोटोकॉल के अनुसार, औपचारिक कार्यक्रमों के दौरान विपक्ष के नेता को पहली पंक्ति में बैठाया जाता है।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव

दोनों प्रमुख नेताओं की यह गैरमौजूदगी ऐसे समय में हुई है जब सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं; यह तनाव संसद के हाल ही में खत्म हुए मानसून सत्र के दौरान भी साफ दिखा था। सत्र के दौरान कामकाज को लेकर बार-बार विवाद हुए, और कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी से भी दूरी बनाए रखी।