• Home
  • INDIA
    • HARYANA
    • HIMACHAL
    • PUNJAB
    • CHANDIGARH
  • NATIONAL
    • BUSINESS
    • EDUCATION
    • HEALTH
    • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • POLITICS
  • ENTERTAINMENT
  • RASHIFAL
Search
Monday, October 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
News Breaking India
  • Home
  • INDIA
    • HARYANA
    • HIMACHAL
    • PUNJAB
    • CHANDIGARH
  • NATIONAL
    • BUSINESS
    • EDUCATION
    • HEALTH
    • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • POLITICS
  • ENTERTAINMENT
  • RASHIFAL
Home CHANDIGARH पंजाब की ओर से हजारों आउटसोर्स्ड वर्कर्स का भविष्य सुरक्षित करने के...
  • CHANDIGARH

पंजाब की ओर से हजारों आउटसोर्स्ड वर्कर्स का भविष्य सुरक्षित करने के लिए ऐतिहासिक कानून पास: हरपाल सिंह चीमा

By
Gita Kumar
-
August 10, 2026
25
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास

    बिल के तहत 5 साल की लगातार सेवा की शर्त रखी गई, जबकि बिजली शिकायत निवारण, सफाई और अग्निशमन सेवाओं जैसे खतरनाक कामों के लिए इसे घटाकर 3 साल किया: हरपाल सिंह चीमा

    बिल के जरिए कर्मचारियों की वेतन की सुरक्षा, वेज कोड का पूरा पालन और पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और छुट्टियों के लाभ लाजमी किए गए: हरपाल सिंह चीमा

    नए कानून से ग्रुप-सी और ग्रुप-डी वर्कर्स के लिए ठेकेदारों की भूमिका खत्म, सरकार और कर्मचारी के बीच सीधा रिश्ता बनेगा और पूरी पारदर्शिता यकीनी होगी: हरपाल सिंह चीमा

    चंडीगढ़, 10 अगस्त, 2026: प्रशासनिक सुधारों और कर्मचारियों की भलाई की ओर एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्स्ड पर्सनल (ट्रांजीशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल इंगेजमेंट) बिल, 2026’ सफलतापूर्वक पेश किया और विधानसभा द्वारा इसे सर्वसम्मति से पास किया। इस ऐतिहासिक कानून का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों में तैनात हजारों योग्य आउटसोर्स्ड वर्कर्स को सुरक्षित कानूनी दायरा प्रदान करना है।

    यह नया कानून ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणियों (पहले चरण में छब्बीस हजार से अट्ठाईस हजार कर्मचारी) के आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को पेश आ रही लंबे समय से चली आ रही प्रणालीगत परेशानियों को हल करता
    है।

    पहले तीसरे पक्ष के ठेकेदारों के हाथों असुरक्षित कामकाजी हालात, अनियमित तनख्वाहों की अदायगी और मनमानी कटौतियों का सामना करने वाले ये वर्कर अब पंजाब सरकार के साथ सालाना आधार पर सीधे ठेके पर तब्दील हो जाएंगे।

    सदन में बोलते हुए वित्त मंत्री चीमा ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश सरकार ऐसे व्यक्तियों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है जो महत्वपूर्ण कार्यशील और तकनीकी सेवाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, “मैनपावर सप्लाई एजेंसियों पर निर्भरता के कारण अक्सर जनता की सुविधाएं, स्वास्थ्य देखभाल निरंतरता और सुरक्षा मौलिक ढांचे को एजेंसियों की लापरवाही के कारण रुकावटों का खतरा बना रहता था। बिचौलिया एजेंसियों को खत्म करके और सीधा सरकार-मुलाजिम का रिश्ता स्थापित करके, प्रदेश सरकार पूरी पारदर्शिता, निर्विघ्न जनता सेवा डिलीवरी और किरत की मर्यादा को यकीनी बनाती है।”

    इस कानून में योग्यता के मापदंड तय किए गए हैं, जिससे जरूरी जनता सेवाओं में लगे पूरे समय के कर्मचारियों को शामिल करना यकीनी बनाया गया है। योग्य होने के लिए, कर्मचारियों ने पांच साल की निरंतर सेवा पूरी की होनी चाहिए। उच्च-वोल्टेज बिजली शिकायत निवारण, सफाई और सीवर के रख-रखाव के साथ-साथ अग्निशमन कार्यों में फ्रंट-लाइन वर्कर्स को पेश आने वाले असाधारण पेशेवर खतरों और जोखिमों को पहचानते हुए, इन खतरनाक श्रेणियों के लिए योग्यता की सीमा को विशेष तौर पर घटाकर तीन साल कर दिया गया है।

    पारदर्शिता और जवाबदेही इस नए कानून का मूल आधार हैं। तब्दीली की प्रक्रिया के लिए डिजिटल और बायोमेट्रिक प्रणालियों के जरिए असल हाजरी की तसदीक, नियमित मासिक तनख्वाह क्रेडिट की पुष्टि करने वाले प्रमाणित बैंक स्टेटमेंट्स, और पुलिस क्लियरेंस को अनिवार्य बनाया गया है।

    प्रशासनिक विभाग सख्त कानूनी समय-सीमा के अंदर अर्जियों का कुशलता और निष्पक्षता से फैसला करने के लिए समर्पित विभाग कैडर योग्यता कमेटियां, दफ्तर-स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटियां और अपीली अथॉरिटीज स्थापित करेंगे।

    सबसे अहम बात यह है कि यह कानून कर्मचारी के मुआवजे की सुरक्षा करता है। इसमें यह व्यवस्था की गई है कि तब्दीली के बाद मिलने वाला मेहनताना, आउटसोर्सिंग प्रबंध के तहत पहले प्राप्त हो रही तनख्वाह से कम नहीं होगा, और न ही यह वेज कोड, 2019 के तहत स्थापित न्यूनतम मजदूरी मापदंडों से नीचे जा सकता है। इसके अलावा, प्रोविडेंट फंड (पीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई), और ग्रेच्युटी सहित कानूनी योगदानों की पूरी कानूनी जिम्मेदारी संबंधित विभाग लेंगे, साथ ही मातृत्व लाभ और आकस्मिक अवकाश जैसी व्यापक छुट्टियों के हक भी प्रदान किए जाएंगे।

    इस कानून के लागू होने की तिथि से पुराना ‘पंजाब एडहॉक, कॉन्ट्रैक्चुअल, डेली वेज, टेम्पररी, वर्क चार्ज्ड एंड आउटसोर्स्ड इंपलाइज वेलफेयर एक्ट, 2016’ भी रद्द कर दिया गया है। इसके अमल की निगरानी करने के लिए, मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक स्टेट इंपॉवर्ड कमेटी का गठन किया गया है जो वार्षिक आधार पर कामकाज की समीक्षा करेगी और विशेष कैडर-स्तर की अपीलों को निपटाएगी।

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “यह दूरदर्शी कानून पंजाब को चलाए रखने वाले हजारों मेहनती परिवारों के लिए शोषण के युग का अंत करता है। हमारे जरूरी कर्मचारियों को गारंटीशुदा कानूनी लाभों, डिजिटल जवाबदेही और न्यायसंगत तनख्वाहों के साथ सीधे ठेकों पर लाकर, हम एक मजबूत और अधिक लचीला जनता प्रशासन की रचना कर रहे हैं।”

    सदन द्वारा बिल पास होने के बाद, पंजाब सरकार ने एकसमान कट-ऑफ तिथि को नोटिफाई करने और जरूरी प्रशासनिक कमेटियों का गठन करने के लिए तुरंत कदम उठा लिए हैं, ताकि सभी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों में तब्दीली की प्रक्रिया को सुचारू और तेजी से पूरा किया जा सके।

    • TAGS
    • ‘Punjab State Outsourced Personnel (Transition to Contractual Engagement) Bill 2026
    • Harpal Singh Cheema .punjab news
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleगैंगस्टरां ते वार के 202वें दिन: पंजाब पुलिस ने 638 स्थानों पर छापेमारी; 500 गिरफ्तार
      Next articleपंजाब विधानसभा ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस बिल’ किया पारित
      Gita Kumar

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      गैंगस्टरां ते वार का 263वां दिन: पंजाब पुलिस ने 568 स्थानों पर की छापेमारी; 218 काबू

      विजीलेंस ब्यूरो ने 40,000 रुपये रिश्वत लेते उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को किया गिरफ्तार

      मान सरकार की ओर से दुकानदारों को दिवाली का तोहफा: हरजोत बैंस ने दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’...

      ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत अब तक करीब 3,722 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में सीधे ट्रांसफर: डॉ. बलजीत कौर

      Punjab News: 50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

      मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘लाल लकीर’ के अंदर बने मकानों के मालिकाना हक दिए; दशकों का इंतजार खत्म

      Advertisement

      Latest News

      गैंगस्टपरां ते वार का 264वां दिन: पंजाब पुलिस ने 572 स्थानों...

      October 11, 2026

      .कौन हैं मिस्टर फैसू की दुल्हनियां तान्या? इन्फ्लुएंसर ने मदीना में...

      October 11, 2026

      स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने महाराजा अग्रसेन को उनके जन्म दिवस...

      October 11, 2026

      पंजाब सरकार ने अवैध खनन के खिलाफ कसा शिकंजा; रूपनगर में...

      October 11, 2026

      ‘कोई बैरिकेडिंग या इंटरनेट शटडाउन नहीं होगा, मेट्रो सामान्य रूप से...

      October 11, 2026

      Bigg Boss 20: कौन हैं मनीष गोयल? बिग बॉस 20 में...

      October 11, 2026
      Load more

      India News

      ‘कोई बैरिकेडिंग या इंटरनेट शटडाउन नहीं होगा, मेट्रो सामान्य रूप से...

      October 11, 2026

      Bigg Boss 20: कौन हैं मनीष गोयल? बिग बॉस 20 में...

      October 11, 2026

      अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को किया गया रिहा,...

      October 11, 2026

      यूट्यूबर ध्रुव राठी को किया गया रिहा, CJP के विरोध प्रदर्शन...

      October 11, 2026

      CJP का दिल्ली में लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के...

      October 11, 2026

      Educational News

      LPU में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच इंटरनेट बंद; CM मान...

      September 28, 2026

      LPU में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी, यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से...

      September 27, 2026

      पंजाब सरकार द्वारा बी.सी. प्रमाणपत्रों संबंधी अस्पष्टता दूर करने के लिए...

      September 2, 2026

      NEET PG 2026 की आंसर की जल्द ही आने की उम्मीद,...

      August 30, 2026

      21 अगस्त को पुलिस और छात्रों के बीच झड़प मामला, रांची...

      August 22, 2026

      Business News

      Stock Market Updates: सेंसेक्स 400 अंक उछला, इन्फोसिस और HDFC सबसे...

      October 5, 2026

      Commercial LPG cylinder Price Hike: स्टिवल सीजन से पहले कमर्शियल LPG...

      October 1, 2026

      बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा; सेंसेक्स 243 अंक गिरा,...

      September 29, 2026

      Gold Silver Price Drop: सोने और चांदी की कीमतों में...

      September 28, 2026

      तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, सभी बैंकिंग सेवाओं का लाभ...

      September 28, 2026
      ABOUT US
      Company: P and P Communications Registered Office: SCO 385-386, Second Floor, Cabin 210, Chandigarh, 160036
      Contact us: info@newsbreakingindia.com
      FOLLOW US
      • Contact Us
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Developed By : Duke Infosys
      © All Rights Reserved By News Breaking India