पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम को हाई कोर्ट से बरी करने के फैसले के खिलाफ चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया. दिवंगत पत्रकार के बेटे ने याचिका दाखिल की है .सुप्रीम कोर्ट इस अपील पर 16 नवंबर से शुरू होने वाले हफ़्ते में अंतिम सुनवाई करेगा.
बता दें कि मार्च 2026 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के 2002 के पुराने मामले में बरी कर दिया था. अदालत ने पर्याप्त सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए निचली अदालत के उम्रकैद के फैसले को पलट दिया. वहीं पत्रकार के परिजनों ने अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. कोर्ट ने कहा कि केस की परिस्थितियों पर गहन विचार करना होगा.हम जानते हैं कि राज्य सरकार अपील में नहीं आएगी.
गौर हो कि अक्टूबर 2002 में छत्रपति को उनके घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी. इलाज के दौरान 21 नवंबर 2002 को उनकी मृत्यु हो गई थी.पंचकूला की विशेष CBI अदालत ने जनवरी 2019 में राम रहीम और तीन अन्य (कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल) को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई थी.

























