बरनाला: 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से “हर बूथ कांग्रेस मजबूत” के तहत आज बरनाला में बैठक की जा रही थी। इस बैठक में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका, वरिष्ठ नेता रज़िया सुल्तान में मौजूद रहे।
बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के कार्यकर्ताओं की ओर से “चन्नी जिंदाबाद” के नारे लगाए गए।
जिसके बाद बैठक में हंगामा हुआ और उसके बाद उन्हें बैठाकर बैठक फिर से शुरू की गई।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा पार्टी के अनुशासन को भंग न होने देने के बारे में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को मंच से कहा गया। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन कुछ लोग जानबूझकर पार्टी में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी एक मंच पर एकजुट है। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर जीत हासिल करेगी .

























