दोषियों को सज़ा देने के लिए फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे; छात्रों के प्रदर्शन के बीच PM मोदी का ऐलान

6

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी है और पेपर लीक के मामलों में सख़्त कार्रवाई का संकेत दिया है।

फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक के मामलों में दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने के लिए फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फ़ैसला किया है। यह घोषणा उनके आधिकारिक ‘X’ (ट्विटर) पोस्ट के ज़रिए की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि जो लोग युवाओं के हितों और भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।

संबंधित विभागों को ज़रूरी कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित विभागों को ज़रूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार जो फ़ैसले ले रही है, उनमें यह एक अहम कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।