Aamir Khan On Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक से इंस्पायर नहीं था ‘रैंचो’ का किरदार, आमिर खान ने कहा यह बस एक गतलफैमी

14

Aamir Khan On Sonam Wangchuk: एजुकेटर और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 20 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. सोनम वांगचुक कॉकरोच पार्टी के समर्थन में अनशन कर रहे हैं और एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान के इंस्तीफे की मांग कर रहे हैं. 20 दिनों से भूख हड़ताल पर होने के कारण सोनम वांगचुक की तबीयत लागातार बिगड़ रही है. उनका वजन भी काफी कम हो गया है.हर कोई उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहा है.

इस बीच कई नेता और अभिनेता सोनम वांगचुक को स्पोर्ट करते दिखाई दे रहे है. कई सोनम वांगचुक से मिलने जंतर मंतर पहुंचे तो कईंयो ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें स्पोर्ट किया है. वहीं 3 इडियट्स में सोनम वांगचुक से इंस्पायर किरदार निभाकर खूब तारीफें बटोरने वाले बालीवुड के सुपरस्टार आमिर खान एजुकेटर और एक्टिविस्ट को लेकर कुछ न बोलने पर काफी ट्रोल हो रहे थे.

सोनम वांगचुक से इंस्पायर नहीं था ‘रैंचो’ का किरदार

वहीं अब आमिर खान ने इस पर चुप्पी तोड़ी है, आमिर खान ने इस बात को खारिज कर दिया है कि ‘3 इडियट्स’ में उनका किरदार रैंचो सोनम वांगचुक से इंस्पायर नहीं था. आमिर खान ने इसे गलतफहमी बयताया है.

गुरुवार को, आमिर ने ‘लगान’ की स्क्रीनिंग के लिए लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग इवेंट में हिस्सा लिया था. स्क्रीनिंग के बाद, इस मुद्दे पर बात की और वांगचुक की चल रही भूख हड़ताल के बीच बोलते हुए, कहा कि 2009 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘3 इडियट्स’ को बनाते समय न तो वे और न ही फ़िल्म के लेखक सोनम वांगचुक को जानते थे।

‘चतुर गलत था’

वांगचुक के समर्थन में एक्टर ओमी वैद्य के हालिया वीडियो का ज़िक्र करते हुए, आमिर ने मज़ाक में कहा, “चतुर गलत था।” एक्टर 16 जुलाई को BFI साउथबैंक में बातचीत के दौरान बोल रहे थे, जो लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के 17वें एडिशन का समापन समारोह था, जब उनसे वांगचुक की चल रही भूख हड़ताल के बारे में पूछा गया।

ऑडियंस में से एक सदस्य ने कहा, “‘3 इडियट्स’ एक ऐसी फिल्म थी जिसका हमारे बड़े होने के दौरान हम पर बहुत असर पड़ा। वहं माना जाता है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ में ‘रैचो’ का किरदार सोनम वांगचुक से ही इंस्पायर था.

आमिर ने तुरंत इस गलतफहमी को दूर किया। “नहीं। असल में ऐसा नहीं है। यह एक गलतफहमी है। जब हम ‘3 इडियट्स’ फिल्म कर रहे थे, तब मुझे मिस्टर सोनम के बारे में पता नहीं था।”

इसके बाद उन्होंने वांगचुक के लिए ओमी वैद्य की हालिया अपील का ज़िक्र किया, जिसमें एक्टर ने अपने मशहूर “चतुर” वाले अंदाज़ में कहा था, “मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडू मरें।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर ने मुस्कुराते हुए कहा, “वह गलत हैं।”

आमिर खान ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की गुजारिश की

आमिर से सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बारे में पूछा गया तो आमिर ने कहा, “हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत चिंतित हैं, हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. हम सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपना अनशन खत्म कर दें.”

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही, शिक्षा में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनके इस विरोध-प्रदर्शन को कई कलाकारों, फिल्म निर्माताओं, डिजिटल क्रिएटर्स और मशहूर हस्तियों का समर्थन मिला है। इनमें से कई लोगों ने सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है और साथ ही वांगचुक से अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह भी किया है।