FIFA World Cup 2027: अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में एंट्री कर ली है. अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में पहुंच गया है. फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला स्पेन से होगा, जिसने कल फ्रांस को 2-0 से हराकर 19 जुलाई को मेटलाइफ़ स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए अपनी जगह पक्की की।
अर्जेंटीना ने मैच के आखिर में दो गोल करके इंग्लैंड को 2-1 से हराया और लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फ़ाइनल में जगह बनाई है.
एंथनी गॉर्डन के शुरुआती गोल के बाद, ‘थ्री लायंस’ (इंग्लैंड टीम) ने अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखने के लिए डिफेंस मज़बूत कर लिया। यह रणनीति 85वें मिनट तक काम आई, जब एंजो फर्नांडीज ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। लुटारो मार्टिनेज़ के मैच जिताऊ गोल ने उस वापसी को पूरा किया जिसके लिए अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट में जानी जाती है।
लियोनेल मेसी, जिन्होंने अर्जेंटीना के लिए अपने 205 मैचों में पहली बार इंग्लैंड का सामना किया, ने दोनों गोल में मदद (असिस्ट) की। इस टूर्नामेंट में आठ गोल के साथ, वह फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे के बराबर बने हुए हैं।
बता दें कि अर्जेंटीना अब वर्ल्ड कप में नया इतिहास रचने से सिर्फ एक जीत दूर है. अगर लियोनेल मिस की टीम फाइनल में स्पेन को हरा देती है, तो वह 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दो बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी.


















