रायगढ़ में नदी में बहते दिखे 3000 LPG गैस सिलेंडर, वीडियो वायरल

6

रायगढ़:

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से भारी बारिश के बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में पातालगंगा नदी में बड़ी संख्या में एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका के चावणे स्थित HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट के पास हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्लांट परिसर में रखे गए करीब 3000 गैस सिलेंडर पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

हालांकि, अब तक किसी जनहानि या विस्फोट की सूचना सामने नहीं आई है। संबंधित एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही नदी में बह गए सिलेंडरों को सुरक्षित तरीके से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

फिलहाल HPCL या जिला प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सिलेंडर किस परिस्थिति में बह गए और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक हुई या नहीं।

#Maharashtra #Raigad #LPGCylinder #Flood #HeavyRain #BreakingNews #ViralVideo #HPCL #Patalganga #HindiNews