उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश येतुरू ने अमृतसर में एसआईआर-2026 की समीक्षा की, घर-घर गणना फॉर्म अभियान की प्रगति का लिया जायजा

17

अमृतसर; पंजाब:

भानु प्रकाश येतुरू और अनिंदिता मित्रा ने बुधवार को अमृतसर में विशेष पुनरीक्षण समीक्षा (एसआईआर)-2026 के तहत घर-घर जाकर गणना फॉर्मों के वितरण और उनकी प्राप्ति की पूर्व-प्रक्रिया की समीक्षा के लिए बैठक की।

बैठक में अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर के उपायुक्त-सह-जिला चुनाव अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत बूथ स्तर पर चल रहे अभियान, गणना फॉर्मों के वितरण, उनकी वापसी तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि घर-घर संपर्क अभियान समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरा हो तथा अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं तक पहुंच बनाई जा सके। समीक्षा के दौरान जिला अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने और सभी पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से जोड़ने के निर्देश दिए गए।