Vrindavan में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के बाद Alibaug रवाना हुए Anushka Sharma और Virat Kohli

15

18 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर सत्संग में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में दोनों को बेहद सादगी और भक्ति भाव में डूबा देखा गया। बताया जा रहा है कि कपल अक्सर आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन जाता है और इससे पहले भी कई बार संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुका है।

वृंदावन यात्रा के एक दिन बाद, 18 फरवरी को अनुष्का और विराट को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया, जहां से वे अलीबाग स्थित अपने फार्महाउस के लिए रवाना हुए। इस दौरान अनुष्का ब्लैक ट्राउजर, व्हाइट शर्ट और ग्रीन स्वेटर में नजर आईं, जबकि विराट ओवरशर्ट के साथ टी-शर्ट पहने दिखे। दोनों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ भी उमड़ी। कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।